
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता तरनदीप सिंह मसूदा ने जनसेवा को समर्पित राजस्थान सरकार के ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मसूदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोयना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मसूदा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह कानावत ने विकास के रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक श्री कानावत ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल, पारदर्शी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में सुशासन, सेवा और विकास को नई दिशा दी है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
मसूदा से लेकर पूरे राजस्थान तक विकास की नई पहचान
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली, सामाजिक सुरक्षा एवं किसान कल्याण से जुड़ी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी साझा की गई। विधायक श्री कानावत ने कहा कि मसूदा विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों ने गति पकड़ी है और आने वाले समय में और भी बड़ी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
जनभागीदारी से मजबूत हो रहा सुशासन
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को जनसेवा और विश्वास का प्रतीक बताया तथा विकास के इस रथ को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन “विकसित राजस्थान – समृद्ध मसूदा” के संकल्प के साथ किया गया।



