
दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा तखतगढ़ कीरवा, 13 दिसम्बर। निकटवर्ती खौड गांव में मीणा समाज की बघेची में स्थित संत रामधुन महाराज की समाधि स्थल पर भीम परगना प्रथम खौड, खेड़ा कुरना परगना, अजनेश्वर परगना एवं चाणौद परगना के मीणा समाज के छात्र-छात्राओं का द्वितीय प्रतिभावान सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रविवार, 14 दिसम्बर को प्रातः आयोजित किया जाएगा।
भीम परगना प्रथम रामधुन बघेची खेड़ा समिति के सचिव शेषाराम मीणा ने बताया कि समारोह में प्रतिभावान बालक-बालिकाओं के साथ विद्यार्थियों, अतिथियों एवं भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम ऋषि मीणा समाज (सिरोही, पाली, जालोर) ग्यारह परगना ट्रस्ट के अध्यक्ष रतनलाल मीणा आमलिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खौड भीम परगना प्रथम रामपुन बगीचा सेवा समिति के अध्यक्ष टीकमराम मीणा करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजाराम मीणा, भीमाराम मीणा (मारवाड़ जंक्शन), सेवानिवृत्त सैनिक ढलाराम मीणा कानेलाव, गौतम ऋषि ट्रस्ट कमेटी सदस्य प्रतापराम मीणा रानी, सेवानिवृत्त पुलिस हेड कांस्टेबल दलाराम मीणा चाणौद, समाजसेवी चौथाराम मीणा कीरवा, प्रतापराम मीणा कुरना, हरीप्रसाद मीणा बाला सहित अनेक अतिथि एवं भामाशाह उपस्थित रहेंगे।
समारोह में चारों परगनों के विद्यार्थियों एवं भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन को लेकर मीणा समाज बघेची समिति की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।



