
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा
(माचाड़ीअलवर):- अलवर:- अलवर की सबसे बड़ी सोसायटी अपना घर शालीमार 30 बीघा राम मंदिर प्रांगण में खाटू श्यामजी की तर्ज पर भव्य तोरण द्वार (स्वागत द्वार) बनने जा रहा है। वही मंडल अध्यक्ष भानु प्रकाश सैन ने बताया कि दिनांक 19 दिसंबर वार शुक्रवार को 551 निशान यात्रा व चांदी के रथ पर विराजमान बाबा श्याम की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा दोपहर ०2 बजे महल चौक स्थित प्राचीन शिव श्याम मंदिर से प्रारंभ होगी जो मुख्य बाजारों से नगर भ्रमण करते हुए कीर्तन स्थल श्री राम मंदिर प्रांगण शालीमार पहुंचेगी । निशान यात्रा में घोड़े,डीजे, नासिक बैंड,551निशान, कोलकाता के फूलों से सजा अलवर नरेश बाबा श्याम का भव्य रथ,एवं सबसे आखिर में चांदी के रथ पर विराजमान बाबा श्याम का भव्य रथ शामिल होंगे। वहीं दिनांक 20 दिसंबर 2025 को सांय ०6.15 से पूर्ण रात्रि बाबा श्याम इच्छा तक बाबा श्याम का भव्य श्री श्याम संकीर्तन आयोजित होगा।श्री श्याम संकीर्तन में कोलकाता से भजन सम्राट जय शंकर चौधरी, दिल्ली से राधिका ठाकुर,दिल्ली से सोनी सिस्टर्स,अलवर से भाई महेंद्र अमन,०कमल कान्हा व दिल्ली की ध्वनि म्यूजिकल ग्रुप अपनी स्वर लहरियों से बाबा को मीठे मीठे भजनो से रिझायेगे, वही मंच संचालक राजकुमार दादवानी द्वारा किया जाएगा। महोत्सव में कोलकता के फूलों से खाटू श्याम बाबा का आलौकिक श्रृंगार किया जाएगा व 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी।



