
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। श्रीमाधोपुर नगरपालिका के वार्ड नम्बर 37के निवासी चेतन सैनी पूर्व छात्र प्रतिनिधि संस्कृत कॉलेज श्रीमाधोपुर एवं जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ब्लॉक नीमकाथाना ने सोमवार को आरएलपी कार्यालय अजीतगढ़ में अपने कार्यकर्ताओं के साथ आरएलपी नेता गोपाल आर्य बादशाह की मौजूदगी में आरएलपी ज्वॉइन की। आरएलपी नेता गोपाल आर्य बादशाह ने चेतन सैनी का माला पहनाकर,साफा बंधवाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया वहीं साथी कार्यकर्ताओं सुनील बागोरिया और चेतन बिजारणिया को दुपट्टा पहनाकर आरएलपी ज्वॉइन करने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।




