
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। रामपुरा स्थित श्री सीताराम जी महाराज के बड़े मंदिर परिसर में श्री श्री महामण्डलेश्वर श्री हरिदास जी महाराज के सान्निध्य में 21नवम्बर से 29नवम्बर तक चले 108कुण्डात्मक 9दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के निर्विघ्न समापन एवं मंगल पीठाधीश्वर टीला गदाचार्य स्वामी श्री माधवाचार्य जी महाराज मुम्बई, खेड़ा, डाकोर गुजरात द्वारा लाहारामद्वाराचार्य, टीला पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008श्री हरिर्याचार्य जी महाराज की दो बड़ी उपाधियां मिलने की खुशी में 21दिसम्बर,2025, प्रातः 10.15बजे से अजीतगढ़ कस्बे से गढ़टकनेत ग्राम पंचायत की बड़ी ढ़ाणी, रामसागर जोहड़ा स्थित श्री बालाजी मंदिर परिसर तक भव्य अभिनंदन शोभायात्रा गाजे-बाजे एवं शाही लवाजमे से निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण एवं भक्तगण शामिल होंगे।




