
आज दिल्ली का ये प्रदूषण कर रहा सबको परेशान,
उजालें की बजाए अंधेरे में धंस रहा हर एक इंसान।
फेल रहा ज़हर हवा में गटक रहा है सभी का अरमां,
यश-धन-पद के लिए बढ़ाने आए जो अपनी शान।।
सुबह से लेकर देर रात तक यहां रहता ऐसा माहौल,
धूल धुआं और प्रदूषण से जनमानस नही खुशहाल।
सर्दी गर्मी व बरसात हो यहां रुक जाए हवाई उड़ान,
रेल, बस स्टेशनों पर यात्री, पर्यटकों का बुरा हाल।।
हां परेशानी उनको कुछ नही जो A C चलाए बैठें है,
पेड़ काटकर दसो कोठी बनाकर आराम से सोते हैं।
घर का एक सदस्य ही पांच से छः गाड़ियां रखता है,
वृक्षा रोपण की बोलते है जो वृक्ष स्वयं कटवाते है।।
ना करो खिलवाड़ प्रकृति से इसे साफ हमें रखना है,
पेड़ और पौधे लगाकर फिर जनजीवन महकाना है।
नदी नाले, फुटपाथ हर जगह साफ सफाई रखना है,
करो यह प्रयास जवानों कोहरे की चादर हटाना है।।
संस्कार-डाले व आदत-बदले नवयुवक नौजवानों में,
ठहराव नहीं अब आदत डालें शर्माए नहीं सफ़ाई में।
निकाल फेंके ऐसे वाहन-चिमनी फैक्ट्री गलियारों से,
इंसान बनकर जीना सीखो विचारना इसके बारे में।।
रचनाकार
गणपत लाल उदय,अंराई अजमेर राजस्थान




