
राजस्थान पब्लिक संवाद न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़,31दिसम्बर बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोदियाड़ी में अध्यापक ग्यारसीलाल जाट की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर उनकी सेवानिवृत्ति विदाई का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रोहिताश सिंह , वरिष्ठ लिपिक रतन सेठी ,पूर्व श्रीमाधोपुर पंचायत समिति प्रधान मक्खनलाल शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश जांगिड़, विद्यालय के अध्यापक साथियों एवं सेवानिवृत्त अध्यापक के परिवारजनों ने सक्रिय रुप से शिरकत की। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त अध्यापक ग्यारसीलाल जाट की उत्कृष्ट राजकीय सेवा की सराहना की और उन्हें सेवाभावी, धार्मिक विचारधारा वाला , मिलनसार,विनम्र , सहनशील, सहिष्णु और मेहनती बताया।



