
दैनिक राजस्थान समाचार जयपुर- भाटिया भवन,जयपुर समस्त देश में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भाटिया भवन के माध्यम से भाटिया हॉस्पिटल,योगा क्लासेज,सिलाई प्रशिक्षण सहित अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।
इसी क्रम में रविवार, 11जनवरी 2026 को भाटिया भवन,जयपुर में भाटिया बिरादरी का भव्य परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में जयपुर सहित देश के विभिन्न शहरों से आने वाले युवक-युवतियाँ एवं उनके अभिभावक विवाह हेतु एक-दूसरे से परिचय प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप देने के लिए रजिस्ट्रेशन के अनुसार सीट नंबर निर्धारित किए जाएंगे। सम्मेलन में लड़कों को लड़कियों की सूची तथा लड़कियों के परिजनों को लड़कों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे परिचय प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय भाटिया (गांधी),सचिव अशोक भाटिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। साथ ही अमृतसर,कानपुर,जबलपुर, कोटा,अलवर एवं बिजनौर से भी समाज के प्रतिष्ठित सदस्य कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
भाटिया समाज के वरिष्ठ सदस्य सी. के. भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि परिचय सम्मेलन को लेकर युवक-युवतियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। और बड़ी संख्या में पंजीकरण किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भाटिया बिरादरी के युवक-युवतियों के लिए रजिस्ट्रेशन एवं परिचय सम्मेलन में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।



