E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बिजयनगर के विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलेगा सीपीआर व प्राथमिक उपचार का विशेष प्रशिक्षण

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता तरनदीप सिंह बिजयनगर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक बिजयनगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) एवं प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विद्यार्थियों को जीवन रक्षक तकनीकों के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना है।
इस हेतु राजकीय उप जिला चिकित्सालय बिजयनगर द्वारा प्रशिक्षक चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को सीपीआर देने की विधि, दुर्घटना या अचानक बीमार होने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के आवश्यक उपायों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वे किसी भी आपात स्थिति में समय पर सही कदम उठाकर अनमोल जीवन बचाने में सहायक बन सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!