
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता: प्रदीप कुमार शर्मा अजीतगढ़। अजीतगढ़ के मुख्य चौपड़ बाजार में स्थित पुरानी कचहरी (पटवार-घर) के गणेश मंदिर में गुरुवार 8 जनवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे से विशाल एवं भव्य पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजस्व विभाग के गिरदावर एवं पटवारियों के संयुक्त सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेशजी महाराज को श्रद्धा व विधि-विधान से भोग अर्पित किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को पौष बड़ा प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में गिरदावर धर्मेंद्र शर्मा, पटवारी महेश शर्मा, पटवारी बलवीर सिंह पारोड़ा, पटवारी कजोड़ मीणा, पटवारी कमलेश यादव, पटवारी मुकेश, अनमोल बड़गुर्जर सहित अनेक राजस्वकर्मियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
विदित रहे कि गणेश मंदिर में राजस्व विभाग की ओर से प्रतिवर्ष पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पौष बड़ा प्रसादी ग्रहण कर भगवान श्री गणेशजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।




