E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

तखतगढ़ : आबादी क्षेत्र में बिना संकेत स्पीड ब्रेकर, हादसों का बना कारण

दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा तखतगढ़। नगर के पुराने बस स्टैंड से लेकर में चक्की गली तक का क्षेत्र घनी आबादी वाला है, जहाँ दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। यह मार्ग सीधा चान्दराई, पादरली तथा आस-पास के कई ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से यहां आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से नगर पालिका के सहयोग से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाए हैं। परंतु यह देखना चिंताजनक है कि सरकार की ओर से स्पीड ब्रेकर बनाने पर स्पष्ट रोक के बावजूद इन्हें आबादी क्षेत्र में तैयार किया गया है।

सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि इन स्पीड ब्रेकरों पर सफेद चेतावनी पट्टियाँ (व्हाइट मार्किंग) नहीं लगाई गई हैं। इससे अंधेरे या बरसात के समय बाइक सवार और अन्य वाहन चालक इन्हें देख नहीं पाते और कई बार वाहन उछलकर पलट जाते हैं, जिससे चोटें व हादसे हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि नगर पालिका प्रशासन इन स्पीड ब्रेकरों पर शीघ्र सफेद पेंट व संकेत पट्टियाँ लगवाए तथा लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में हादसों पर नियंत्रण पाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!