E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम

दैनिक राजस्थान समाचार जितेंद्र सिंह अलवर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजन हुआ ।

प्रातः कम्पनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि दी गई और वहीं से ही पुलिस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो की स्टेडियम तक पहुँची ।

कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा महापुरूषों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गईं, जिसका अलवर जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया, जिसमें महापुरूषों के योगदान के संबंध में आमजन को जानकारी प्रदान की गईं ।

जितेन्द्र सिंह नरूका जी भूमि आवाप्ति अधिकारी, नगर विकास न्यास, अलवर द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया ।

अतिथियों द्वारा वीरांगनाओं को शॉल उड़ाया गया। स्कूल की बच्चियों द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम‘ का गायन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!