E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मालाखेड़ा में मनाया दीपावली मिलन महोत्सव

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा मालाखेड़ा। मालाखेडा मुख्यालय पर दीपावली मिलन महोत्सव मनाया गया। जिसमें मीडिया जगत से जुड़े हुए प्रतिनिधियों का एमआरएफ टायर एजेंसी मुख्यालय पर स्वागत सत्कार किया गया। मीडिया से जुड़े हुए पद्माकर शर्मा,महेंद्र यादव,राकेश खंडेलवाल का स्वागत साफा बंधवाकर मिठाई खिलाकर किया । इस मौके पर विजेंद्र सिंह राघव, बलराम चौहान,अतर सिंह,पत्रकार अवधेश सिंह,शोबा चौधरी,राकेश, उपस्थित रहे जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार अभिनंदन किया।जयपुर से आए महेंद्र यादव ने बताया राजस्थान प्रदेश सभ्यता,संस्कृति,और संस्कार मे अग्रणी है। जहां अतिथियों को पूर्ण सम्मान प्रदान किया जाता है । और उन्होंने बताया दीपावली का त्योहार हम सबको प्यार प्रेम भाईचारा और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक का मार्ग प्रशस्त करता है। जिसका अनुसरण करने पर पूरा क्षेत्र समृद्धि की ओर विकसित होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!