E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर ग्रामीण में 19 थाना प्रभारियों का तबादला

दैनिक राजस्थान समाचार घनश्याम शर्मा जयपुर- जयपुर_ग्रामीण जिले में पुलिस थानों में बड़ा फेरबदल किया गया है। जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा ने शुक्रवार को 19 थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस फेरबदल में चौमूं क्षेत्र के दो प्रमुख थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं, कालाडेरा पुलिस थाने की कमान अब पुलिस निरीक्षक पूजा पूनिया को सौंपी गई है। पूजा पूनिया पहले भी सामोद थाना प्रभारी रह चुकी हैं और क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग व बेहतर जनसंपर्क के लिए जानी जाती हैं। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।वहीं, सामोद थाना अब पुलिस निरीक्षक गोपीचंद के नेतृत्व में कार्य करेगा। पूर्व थाना प्रभारी हनुमान सहाय का तबादला अन्य स्थान पर कर दिया गया है।

जयपुर ग्रामीण पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग की नई कार्ययोजना लागू होने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने भी अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति पर संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!