
दैनिक खबर शेखावाटी न्यूज संवाददाता सोहन सिंह योगी। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहनौली थाना पुलिस ने बुधवार को एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार गंगवानी (सीआई) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलसुबह विभिन्न गांवों में दबिश देकर सैदपुरा से परम किशोर कुशवाह, खुड़ासा से निर्भयसिंह गुर्जर, खानुआ से पदमसिंह जाटव, ओड़ेलगद्दी से लोकेश जाट और चंदनपुरा से टिंकूसिंह बावरिया को गिरफ्तार किया।
इससे पूर्व मंगलवार शाम को महलपुर काछी क्षेत्र में अवैध शराब बेचते ओमप्रकाश जाटव को भी पुलिस ने दबोचा था। उसके कब्जे से 54 पव्वा देशी शराब बरामद की गई थी।
थानाधिकारी गंगवानी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे में लिप्त व्यक्तियों की कुंडली खंगाली जा रही है तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




