
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा राजगढ। राजगढ़ कुंड मोहल्ले के पास विद्याश्रम सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों के द्वारा बाल दिवस महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया संस्था के निदेशक चंद्र देव मिश्रा ने बताया कि बच्चों के द्वारा इस बार 24 स्टॉल लगाई गई है जिसमें विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ से संबंधित वस्तुएं दुकान के रूप में लगाई गई सभी अभिभावक गणों ने यहां पहुंचकर बच्चों के इस उत्साह वर्धन कार्य में भाग लिया और इस बाल दिवस के मौके पर सभी ने बड़े ही हर्षोल्लाह से बच्चों के द्वारा लगाई गई दुकानों से खाद्य पदार्थ को खरीदा गया इस मौके पर संस्था प्रधानाध्यापक बबीता मिश्रा, मनोज शर्मा,मयूर शर्मा,मोहित जैन कुणाल शर्मा,सुमन गुप्ता,संजू सैनी, मधु शर्मा सहित सभी अध्यापक व बच्चें मौजूद रहे। मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा को यह जानकारी आचार्य एडवोकेट मदन मोहन शास्त्री द्वारा दी गई।




