
दैनिक राजस्थान समाचार विजयपाल सिंह राठौड़ आसींद । बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन कस्बे के कैंब्रिज उच्च प्राथमिक स्कूल में बाल-दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ विभिन्न विंग्स में मनाया गया। नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए पपेट शो, डांस एवं एक्शन गीत, तथा हँसी-खुशी से भरी रिडल्स की गतिविधियाँ आयोजित की गईं। अध्यापिकाओं द्वारा बाल मेले को लेकर अपने-अपने अनुभव सजा किए जिससे पूरे वातावरण में ऊर्जा और खिलखिलाहट बिखेर दी।
संस्थान निदेशक दिनेश साहू ने अपने स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन से बच्चों और शिक्षिकाओं दोनों का मनोबल ऊँचा किया। विद्यार्थियों द्वारा झांकी, आर्ट कला, संबोधन, जैसे मनमोहक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न पात्रों व कार्टून कैरेक्टर्स का रूप धारण कर सुंदर, प्रेरणादायी और सकारात्मक संदेश प्रस्तुत किए।
संस्था प्रधान भगवती लाल साहू ने बताया कि प्राथमिक विंग के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी का हृदय जीत लिया। संस्थान निदेशक दिनेश साहू ने बाल-दिवस के अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि“बच्चे राष्ट्र की सबसे सुंदर रचना हैं। उनका निष्कपट हृदय, उनकी जिज्ञासा और सपनों की उड़ान ही भविष्य को उज्जवल बनाती है। हमारा लक्ष्य है कि हम हर बच्चे को सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त वातावरण प्रदान करें, जहाँ वह सीख सके, बढ़ सके और अपनी क्षमताओं को पहचान सके।”इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक गण छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।



