E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ चौमूं तिराहे पर बने सुलभ शौचालय में गंदगी का अंबार, मूत्रालय भी बदहाल

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता – प्रदीप कुमार शर्मा, गढ़टकनेत/अजीतगढ़। अजीतगढ़क्षेत्र के प्रमुख व व्यस्ततम चौमूं तिराहे पर बने सुलभ शौचालय एवं मूत्रालय की हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है। नगर पालिका क्षेत्र होने के बावजूद अजीतगढ़ मूलभूत सुविधाओं से अब भी वंचित नजर आता है। कस्बे में गिने-चुने स्थानों पर ही सार्वजनिक शौचालय निर्मित हैं, लेकिन उनकी नियमित साफ-सफाई न होने के कारण स्थिति अत्यंत बदतर बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार शौचालय व मूत्रालय में गंदगी इस कदर जमा है कि नजदीक से गुजरते समय भी तेज बदबू से लोग नाक बंद करने को मजबूर हो जाते हैं। चौमूं तिराहे स्थित सुलभ शौचालय की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। मूत्रालयों में सफाई नाम मात्र की होने से लोग चाहकर भी बिना परेशानी के उनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

महिलाओं के लिए तो स्थिति और भी चिंताजनक है। शहर में महिला शौचालयों की कमी और मौजूदा व्यवस्थाओं की खस्ताहाल स्थिति के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोजाना हजारों की संख्या में गुजरने वाले राहगीर और आमजन इस गंदगी से परेशान होकर नगरपालिका प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!