E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नगर निगम व ग्राम पंचायतों की लापरवाही के चलते रोड हो रहे गायब

सफाई ठेकेदार व सफाई निरीक्षण का भ्रष्टाचार आया सामने

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा अलवर। अलवर में करोड़ों रुपए का सफाई का ठेका होने के बाद भी सुचारू रूप से नहीं हो रही शहर में साफ सफाई। ऐसा ही नजारा 200 फीट रोड डंपिंग यार्ड के सामने अंबेडकर नगर को जाने वाले रास्ते पर गंदगी के अंबार देखने को मिला जहां पर सफाई कर्मियों ने कई सालों तक साफ सफाई नहीं की गई है। जिसकी वजह से सफाई के नाम पर ठेकेदार द्वारा नगर निगम से करोड रुपए का टेंडर पास करवा लिया जाता है और धरातल स्तर पर सफाई नहीं करवाई जाती।

जिस तरीके से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं यहां आकर देख तो उनके वादे फेल हो सकते है। सीट पर बैठे अधिकारी उनकी कितनी बाते मानते है। यह देखने का विषय बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायतों का भी यही हाल है। ग्राम पंचायत माचाड़ी में भी जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए नालियां व नाले कचरे से भरे हुए हैं। सरकार जनता को यह बताए कि सफाई के नाम लाखों का बजट जाता कहां है। सरकार के पास इसका कोई हिसाब है। या फिर भ्रष्टाचार ऐसे ही चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!