E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भीम सिंह सामोता ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया

दैनिक राजस्थान समाचार, संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा, गढटकनेत–अजीतगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत में सोमवार को भीम सिंह सामोता ने औपचारिक रूप से प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय परिवार ने उनका माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर हार्दिक स्वागत, अभिनन्दन एवं सम्मान किया।
कार्यभार ग्रहण करते ही प्रधानाचार्य सामोता ने विद्यालय स्टाफ की बैठक ली और विद्यालय हित में बेहतर प्रयासों, अनुशासन तथा विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने के लिए सभी कार्मिक टीम भावना के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनूप कुमारी वर्मा, व्याख्याता बीरमा कुमारी, सुभाषचंद्र यादव, सुरेन्द्र सिंह सामोता, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मीनारायण सुंकरिया, अजय सिंह मीणा, अध्यापक गोकुलचंद कनवन्त, पंचायत शिक्षक पवन कुमार सैन, मंत्रालयिक कर्मचारी महेश कुमार शर्मा, व्याख्याता एवं अजीज साथी अजीत सिंह तथा प्रधानाचार्य शहीद भवानी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा के लक्ष्मीनारायण कुमावत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इसके पूर्व सामोता को शहीद मंगलचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करड़का के स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी, जहां उनका लगभग चार सप्ताह का कार्यकाल रहा। प्रातःकाल उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानगढ़ एवं शहीद मंगलचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करड़का का चार्ज नियमित रूप से हस्तांतरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!