
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगसड़क मार्ग से जयपुर से शेखावाटी क्षेत्र में आगे जा रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का गढ़टकनेत बस स्टैंड पर पूर्व सरपंच हरफूल सिंह रोलानिया के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया। स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान समारोह में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।



