
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी (अलवर):- उज्जैन- उज्जैन अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने वाट्सएप द्वारा अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म का प्रचार करने तथा सनातन धर्म से विमुख हुए पंथो एवं संप्रदायों के भूले बिसरे बहके हुए लोगों को सुसंस्कृत, शिक्षित कर तथा भारत के युवाओं को सनातन धारा से जोड़कर सनातन संस्कृति उसकी परंपराओं को सनातन धर्म की मुख्य धारा में वापस लाने के उद्देश्य को लेकर गठित संस्था श्री कुल पीठ ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ ट्रस्ट के संस्थापक सचिन्द्र नाथ महाराज पीठाधीश्वर ब्रह्म राष्ट्र एकम विश्व महासंघ ट्रस्ट गुरुकुल पीठ वाराणसी तथा महंत आनंद भैरवनाथ महाराज का उज्जैन सनातन यात्रा के दौरान उज्जैन पधारने पर अचार्य सुशील चौबे वाराणसी द्वारा स्वस्ति वाचन कर धर्म यात्रा महासंघ तीर्थ पुरोहित महासंघ के द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष अशोक कोटवानी,विनय कुमार ओझा,एम एस अचाले, विवेक जोशी,गोवर्धन परमार आदि पदाधिकारी गणों द्वारा अभिनंदन किया गया। साथ ही श्रीकुल पीठ पीठाधीश्वर से सनातन धर्म की यात्राओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। महाराज श्री ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन अवसर पर भी श्री राम पग यात्रा प्रारंभ की तथा वाराणसी में नव संवत्सर उत्सव शोभा यात्रा तथा तीन दिवसीय शिव पथ यात्रा का शुभारंभ किया तथा बागेश्वर धाम महाराज की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में भी शामिल हुए।




