दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी (अलवर):- जयपुर-पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर जयपुर रेंज में चला पुलिस का मेगा ऑपरेशन। जयपुर रेंज में IGएच.जी.आर. सुहास के निर्देशन में चला एरिया डाॅमिनेशन ऑपरेशन
०2 दिन में संभाग भर से 1024 अपराधी गिरफ्तार किये।
1750 पुलिस अफसरों-जवानों की 425 टीमों ने 1120 स्थानों पर दबिश दी
SP अलवर सुधीर चौधरी, SP सीकर प्रवीण नायक नुनावत, SP कोटपूतली-बहरोड़ देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, SP खैरथल मनीष कुमार चौधरी, SP झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय, SP दौसा सागर, SP भिवाड़ी प्रशांत किरण, और ASP जयपुर ग्रामीण रजनीश पुनिया की टीमों ने मोर्चा संभाला
गिरफ्तारी वारंट के 243 अपराधी 126 वांछित अपराधी , 71 स्थाई वारंटी और 26 ईनामी अपराधी पुलिस के शिकंजे में।
47 अपराधी आबकारी मामले में गिरफ्तार, 170 बीएनएसएस में 454 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।
13 नए प्रकरण दर्ज, जिनमें 10 आबकारी व 3 Arms Act के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मौके पर टीम का नेतृत्व कर सर्च व गिरफ्तारी की निगरानी की।



