E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गढ़टकनेत न्यू मार्केट एवं शनिदेव मंदिर में पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित

हजारों लोगों ने दोना-प्रसादी ग्रहण कर लुत्फ उठाया

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। आज शनिवार पौष कृष्ण पक्ष नवमी के शुभ दिन गढ़टकनेत न्यू मार्केट एवं शनिदेव मंदिर परिसरों में पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हलवा और मूंगदाल के पकौड़े दोना-प्रसादी के रुप में वितरित किए गए।न्यू मार्केट के होलसेल व्यापारी महेश दूधवाल, डॉ महेश महरिया, भी एवं सेनेटरी वाले बनवारी लाल हरितवाल, अशोक सैनी,न्यू शिमला सैलून वाले कृष्ण कुमार सैन,कपड़ा व्यापारी प्रमोद कुमार रुण्डला, किरन स्टोर वाले सुभाष चन्द्र सैनी, खाद-बीज भण्डार वाले प्रकाशचंद दूधवाल, मुरारीलाल सैनी, दीपेन्द्र, कमलेश रुण्डला, बिरदीचंद मीणा,अर्जुन मिठारवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन किया। गढ़टकनेत तिराहे सुरानी मोड़ पर स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में भी पुजारी गोपीराम भार्गव के नेतृत्व में भक्तगणों एवं श्रद्धालुओं ने पौष बड़ा प्रसादी वितरण आयोजन सम्पन्न किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!