
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। निकटवर्ती मूण्डरु डूंगरी बालाजी मंदिर परिसर में रविवार को श्रीमाधोपुर तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा के सहायक कलेक्टर,बहरोड़ बनने पर डूंगरी बालाजी मंदिर पुजारी शंकर महाराज की अध्यक्षता में स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक लक्ष्मीनारायण सैनी, रामसिंह फौजी, एडवोकेट गिरधारी लाल सैनी, महावीर सैनी, श्यामसुंदर जोशी, पत्रकार शंकरलाल शर्मा,शेखर मिश्रा,मोहन जोशी,सोहनलाल राधुका सहित ग्रामीणों ने तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा को माला पहनाकर,साफा बंधवाकर एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। तहसीलदार बैरवा की हाल ही में सहायक कलेक्टर, बहरोड़ के पद पर पदोन्नति हुई है।इस मौके पर नाथूसर खेड़ेश्वर बालाजी मित्र मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किए गए। भावविभोर होकर जगदीश प्रसाद बैरवा ने बालाजी महाराज के धोक लगाई,सभी ग्रामीणों का आत्मिक प्रेम के लिए धन्यवाद दिया और सम्मान में आयोजित सामूहिक भोजन प्रसादी चूरमा -दाल-बाटी का प्रसाद ग्रहण किया।



