
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा (माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के ०2 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को मोतीडूंगरी स्थित श्री गणेश जी मंदिर एवं जयपुर के आराध्यदेव श्री गोविंद देव जी मंदिर पहुंचकर सपत्नीक पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान श्री शर्मा ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा आमजन ने भी राज्य सरकार के ०2 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक बालमुकुंदाचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



