
दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक अंजनी निमावत की 38 वर्ष की सरहानीय सरकारी सेवा देने के बाद आज विद्यालय परिवार द्वारा सेवानीवर्ति कार्यक्रम रखा गया। निमावत के कार्यकाल मे उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य और उनके सरल स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उनका साफा व पुष्पमाला पहनाकर मान सम्मान किया गया।ग्रामीणों, विद्यार्थियों व सहकर्मियों द्वारा उनको भावभीनी विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। छात्र छात्राओं ने संगीत के माध्यम से उनका आभार व्यक्त किया।निमावत विद्यालय के साथ साथ खेलकूद व अन्य गतिविधि मे भी आगे रहने के साथ पोषाहार व्यवस्था भी भली भाँती ईमानदारी से देखा करते थे।इस मौक़े पर स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी व ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही।




