E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भांवरी विद्यालय में एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा तखतगढ़। कीरवा, निकटवर्ती भांवरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक नंदलाल बरोलिया ने सदस्यों को संबोधित करते हुए विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक एवं भौतिक विकास में समिति की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यशाला की अध्यक्षता संस्थाप्रधान बाबूलाल चौहान ने की। उन्होंने विद्यालय विकास में प्रबंधन समिति के योगदान, जिम्मेदारियों तथा सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर नेमाराम पटेल, चंद्रकांत नंदा, महेंद्रकुमार सैनी, शांति जाट, रश्मि गुप्ता, ओमप्रकाश गर्ग, जालम सिंह राजपुरोहित, एसएमसी अध्यक्ष ढलाराम मेघवाल, उगा देवी, कालका देवी, विमला देवी, दलाराम पटेल, मानाराम देवासी, लक्ष्मणराम चौधरी, मदनलाल भील सहित अन्य एसडीएमसी व एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!