E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

लायन्स क्लब श्रीमाधोपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहोड़ी के 52विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। बुधवार के शुभ दिन लायंस क्लब श्रीमाधोपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहोड़ी के 52विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। भामाशाह प्रेरक चन्द्र प्रकाश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर लायंस क्लब श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष सीताराम सैनी,सचिव अनिल मारवाल, कोषाध्यक्ष ललित सैनी,सदस्य सागरमल का संस्थाप्रधान राकेश कुमार कुलदीप, पंचायत समिति सदस्या प्रेम देवी,एसएमसी अध्यक्ष सुल्तान डोडवाड़िया, एसडीएमसी सदस्य कालूराम, गोपालराम ने साफा बंधवाकर एवं माला पहनाकर स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया गया।क्लब अध्यक्ष सीताराम सैनी द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में उत्तरोत्तर प्रगति करते रहने हेतु राजस्थानी कला एवं संस्कृति को अपनाने का आव्हान किया एवं राजस्थानी कला एवं संस्कृति से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। ‌ ‌ ‌ प्रधानाचार्य राकेश कुमार कुलदीप एवं उप प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह जाट ने इस पुनीत कार्य के लिए लायंस क्लब श्रीमाधोपुर का दिल से आभार व्यक्त किया। ‌ इस कार्यक्रम में सतीश कुमार, ओमप्रकाश, सोहनलाल,कजोड़मल, बाबूलाल, मनीष बर्रा,सजनाराम, रोहिताश,राजेश मिश्रा,नवनीत कुमार, हितेश यादव, सुरेन्द्र कुमार, मंजीत सैनी एवं बंशीधर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!