E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ आज

दैनिक राजस्थान समाचार राकेश तंवर भरतपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के अंतर्गत जिले में 15 नवम्बर, शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि यह दिवस जनजातीय समाज के गौरव, योगदान और वीरता को समर्पित रहेगा तथा कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे प्रभात फेरी, शोभा यात्रा से होगा, जो बिजली घर चौराहे से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न होगी। इसके पश्चात भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजातीय स्वतंत्रता सैनानियों की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा, साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण एनएच-21 आगरा रोड स्थित महात्मा गांधी वेटनरी कॉलेज के मीटिंग हॉल में किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय सम्मेलन एवं लाभार्थी संतृप्ति शिविर पंचायत समिति सेवर में आयोजित किए जाएंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 14 से 15 नवम्बर तक दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी एवं आदि हाट का आयोजन भी पंचायत समिति सेवर में होगा। साथ ही आमजन के लिए जिला स्तरीय चिकित्सा शिविर भी यहीं आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे विद्यार्थियों में जनजातीय विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। भरतपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं जिला परिषद द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, कलेक्ट्रेट, पंचायत समितियों एवं राजकीय भवनों में रोशनी व सजावट की जाएगी। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग एवं प्रचार-प्रसार कार्य के माध्यम से जन-जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।

जिला कलक्टर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए सभी अधिकारी व कार्मिक टीम भावना से कार्य कर रहे हैं, ताकि यह दिवस जिले में जनजातीय गौरव और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दे सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!