E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आगाज

दैनिक राजस्थान समाचार मसूदा संवाददाता तरनदीप सिंह
सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज मसूदा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मसूदा परिसर में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह कानावत रहे।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुश्री दीप क्षिखा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री लोकेश नागला, सांसद खेल महोत्सव के विधायक संयोजक श्री गणपत जी मुनिम, मसूदा मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह रावत, खरवा मंडल अध्यक्ष श्री भगवान सिंह रावत, मसूदा मंडल अध्यक्ष श्री श्रीराम जाट उपस्थित रहे।

इसके साथ ही सुशासन सेवा पखवाड़ा रामगढ़ मंडल संयोजक श्री ओमप्रकाश पांडिया, सांसद खेल महोत्सव रामगढ़ मंडल सह संयोजक श्री टीकम चंद मेघवंशी, मनोज जैथलिया, कुलदीप, पवन जीनगर सहित भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी नागरिक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विधायक श्री कानावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल महोत्सव युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। सांसद खेल महोत्सव से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!