
दैनिक राजस्थान समाचार
ब्यावर संवाददाता तरनदीप सिंह
न्यायालय परिसर में नवनियुक्त बार कार्यकारिणी जिला ब्यावर का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध मॉडल एवं अभिनेत्री इशिका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान इशिका जैन ने नवनियुक्त बार पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए अपनी आगामी फिल्म “पॉइंट जीरो” के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की तथा सभी से अधिक से अधिक संख्या में फिल्म देखने का आग्रह किया।
अधिवक्ताओं ने भी अभिनेत्री इशिका जैन का गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। न्यायालय परिसर में आयोजित यह आयोजन सौहार्द्र एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


