E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बांदनवाड़ा कस्बे में आज पहुंचा दिव्य ज्योति कलश रथ

रथ यात्रा के आगमन पर श्रद्धालुओं की लगी भारी भीड़ व श्रद्धालुओं ने की जम कर पुष्प वर्षा

संवाददाता
चंद्र प्रकाश टेलर बांदनवाड़ा अजमेर

बांदनवाड़ा कस्बे के बालाजी कम्प्यूटर संस्थान के द्वारा अगवाणी की गई व ग्राम की महिलाओं ने सज-धज कर कलश लेकर रथ यात्रा में भाग लिया यह जुलूस मुख्य चौराहे स्थित प्राचीन सत्यनारायण मंदिर पर पहुंचा हरिद्वार से दिव्य ज्योति कलश यात्रा रथ के आगमन पर ग्राम वासियों ने भव्य पुष्प वर्षा कर रथ के साथ आने वाले सभी राजपुरोहितों का मोली बांध व रोली का तिलक लगा कर स्वागत व सम्मान किया। यह यात्रा आज दिनांक 20 दिसंबर शनिवार 5:30 बजे बांदनवाड़ा के मुख्य चौराहे पर पहुंची इस यात्रा को बांदनवाड़ा के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर भ्रमण कराया गया जहां श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर धार्मिक ज्योति के दर्शन लाभ लिया बांदनवाड़ा के समाजसेवी भंवर सिंह राठौर किशन गोपाल परिहार विश्व देव कुमावत ने बताया कि यह यात्रा बांदनवाड़ा के प्राचीन श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर पहुंचेगी जहां पर संध्या आरती का भव्य आयोजन होगा जिसमें ग्राम के सभी भक्तगणों द्वारा विधि विधान से पूजा की जाएगी जिसमें महिलाओं द्वारा पूजा की थाली व दीपक साथ में लाने का आग्रह भी किया गया ताकि यहां पर दीपदान का कार्यक्रम भी किया जा सके इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें बांदनवाड़ा शिव महिला मंडली के सदस्या श्रीमती सुनीता टेलर रेणु वैष्णव गीता टेलर मंजूलक्ष्कार विजयलक्ष्मी रेखा छिपा प्रमिला जायसवाल कृष्णा टॉक ग शांता पारीक बीना हृदय आदि। महिलाओं
ने रथ यात्रा में नाचते गाते बैंड बाजो और ढोल ढमाकों के साथ ग्राम के मुख्य मार्ग होते हुए ग्राम के प्राचीन मंदिर चारभुजा पहुंचे ग्राम के समस्त श्रद्धालु उपस्थित रहे सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके पर बांदनवाड़ा कस्बे के समाजसेवी भंवर सिंह राठौड़ किशन गोपाल परिहार चंद्र प्रकाश टेलर प्रिंस कुमार लोढा राधेश्याम शर्मा विनोद कुमार वर्मा विनोद कुमार
सरवाल रूप सिंह राठौड़ विश्व देव कुमावत राजेश कुमार शर्मा छोटू शर्मा विष्णु साहू आदि भक्ति गण उपस्थितरहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!