E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जयपुर: दौसा विधायक बोले- वीसीआर भरने वालों को पकड़कर बैठा लो, गाड़ी की हवा निकाल पेड़ से बांध दो

दैनिक राजस्थान समाचार राजस्थान मीडिया प्रभारी उमाशंकर लोकनाथका जयपुर:लालसोट (दौसा)। रामगढ़ पचवारा उपखंड के सिसोदिया गांव में शुक्रवार सुबह बिजली निगम की विजिलेंस टीम के पहुंचने पर जमकर हंगामा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर विधायक रामबिलास मीना भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान विधायक रामबिलास मीना ने ग्रामीणों से वीसीआर भरने वाले को पकड़कर बैठाने, गाड़ी की हवा निकालने एवं पेड़ से बांधने की बात कह दी।

घटना के वायरल वीडियो में ग्रामीणों से विधायक कह रहे हैं कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में कोई वीसीआर भरने वाला आता है तो डरने की कोई बात नहीं है। वीसीआर के नाम पर उगाही करता है तो उसे पकड़कर बैठाओ। गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दो। मुझे फोन करो, 10 मिनट में पहुंच जाऊंगा।अधिकारी ज्यादा बदमाशी करे तो किसी पेड़ से बांध देना, जो होगा वह देखा जाएगा। अगर वे जयपुर में भी होंगे तो एक घंटे में पहुंच जाएंगे। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि क्यों डरते हो, ये चार लोग होते हैं, तुम चार सौ लोग हो। इन्हें पकड़ लिया करो, बांध दिया करो, भागने नहीं देना। लालसोट विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की फर्जी वीसीआर की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!