E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नगर विकास न्यास, सीकर द्वारा जयपुर रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

दैनिक राजस्थान समाचार राजस्थान मीडिया प्रभारी उमाशंकर लोकनाथका सीकर 19 दिसंबर। यूआईटी सचिव जगदीश प्रसाद ने बताया कि नगर विकास न्यास सीकर द्वारा 19 दिसंबर 2025 शुक्रवार को सड़क सुरक्षा अभियान के मध्यनजर एवं न्यास द्वारा निर्माणाधीन जयपुर रोड़ के मार्गाधिकार में आ रहे अतिकमणों को रीको तिराहे से तोड़ने का कार्य किया गया। जिसमें प्रतिष्ठानों, छज्जों, रेम्प, दुकानों आदि को तोड़कर ध्वस्त किया गया। न्यास द्वारा सभी संसाधनों जेसीबी, ब्रेकर, केन, कट्टर आदि सभी से इन अतिकमणों को ध्वस्त किया गया एवं साथ ही साथ मलबा हटाने का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया है। न्यास द्वारा यह कार्यवाही 20 दिसंबर 2025 शनिवार को भी जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सार्वजनिक निर्माण विभाग, यूआईटी, एवं नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से की गई साथ ही मौके पर विद्युत विभाग की टीम विद्युत संबंधी कार्यवही के लिये मौके पर उपस्थित रही। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही दौरान न्यास राजस्व शाखा, अभियांत्रिकी शाखा, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारी,कर्मचारी एवं भारी पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। न्यास द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से पूर्व में आम जन को स्वयं के स्तर पर हटाने के लिये बार-बार अपील की गई थी, परन्तु कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाये जाने के कारण न्यास द्वारा अतिक्रमण अभियान प्रारम्भ किया गया है।

आम-जन से अपील है कि मास्टरप्लान एवं सेक्टरप्लान की सड़को, प्रस्तावित सुविधा क्षेत्रों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करे।
——

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!