E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ठाकुर जी को पोष बडा़ का लगाया भोग

संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
अराई के समीप काकलवाड़ा गांव में सोमवार को पोष माह की शुक्ल पक्ष दूज पर पारंपरिक पोष बड़ा का वार्षिक आयोजन बड़े धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू हो गई थीं। ग्रामीणों व भक्तों की मौजूदगी में ठाकुर जी की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 1011 दोने में लगाया गया भोग रहा, जिसे भक्तों ने विधि-विधान से ठाकुर जी को अर्पित किया।पूरे आयोजन के दौरान भक्ति संगीत और मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक अनुभूति से भरा रहा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना करते हुए परिवार, गांव और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। युवाओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग देकर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भोग अर्पण के उपरांत ग्रामीणों द्वारा राहगीरों, श्रद्धालुओं और पूरे गांव में प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण के लिए लगी लंबी कतारें आयोजन के उत्साह और लोकप्रियता को दर्शाती रहीं।कार्यक्रम में घीसा जाट, भरत सिंह, पाबू सिंह, भगवत सिंह, नारायण पुरी, सुरेश पुरी, मुकेश तालोड़ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे और सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। पोष बड़ा जैसे धार्मिक आयोजन गांव में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!