
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। सोमवार 22दिसम्बर के दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूटाला में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य घनश्याम शर्मा”भावेश” द्वारा लिखित”भावेश -सतसई” पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्य आती देवी मीणा,उप प्रधानाचार्य चिरंजीलाल सोनी, वरिष्ठ व्याख्याता राकेश कृष्ण शर्मा, व्याख्याता शीतल कुमार शर्मा, वरिष्ठ अध्यापिका डिंपल जांगिड़, वरिष्ठ अध्यापक अखिल चौहान, वरिष्ठ अध्यापक विद्याधर शर्मा, अध्यापक जयप्रकाश,अध्यापक शिशपाल वर्मा, अध्यापक महेंद्र सैनी, अध्यापिका माया जाट,एलडीसी कोमल, पंचायत सहायक उजागर यादव, पंचायत सहायक शंकरलाल यादव के कर-कमलों द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सहित सभी स्टाफसाथियों ने पुस्तक “भावेश -सतसई” का पठन-पाठन करके इसे प्रेरणादायक रचना की संज्ञा दी। रचनाकार उपप्रधानाचार्य घनश्याम शर्मा “भावेश” ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पुस्तक “बिहारी -सतसई” नामक कालजयी रचना से प्रेरित होकर लिखी गई है जिसमें नीति,भक्ति, श्रृंगार की प्रबल धारा का प्रवाह अपने पूरे वेग में दिखाई देता है।



