E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गिरदावर सर्कल रामगढ़ एवं जालियां द्वितीय में सुशासन सप्ताह 2025 के मध्य नजर प्रशासन गांव की ओर एवं ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया

बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
कल दिनांक 24 दिसंबर को विजयनगर , लोडीयाना बेगलियावास गिरदावर सर्किल में ग्राम सेवा शिविर एवं प्रशासन गांव की ओर अभियान कैंप आयोजित होंगे ।
उपखंड क्षेत्र मसूदा के गिरदावर सर्किल रामगढ़ एवं जालियां द्वितीय में आज सुशासन सप्ताह 2025 के मध्य नजर प्रशासन गांव की ओर अभियान एवं ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया शिविर प्रभारी एसडीएम दीपशिखा ने बताया कि शिविर मेंरामगढ़ में कुल 37प्रकरण मौके पर प्राप्त हुए जिस पर प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही कर सभी प्रकरणों में राहत प्रदान की गई जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित राजस्व विभाग पंचायत राज विभाग पशुपालन विभाग द्वारा शिकायतों का निवारण किया गयामें इस दौरान मौके पर प्रशासन द्वारा रामगढ़ में प्रार्थी बना सिंह पुत्र नारायण रावतद्वारा शिविर में प्रॉपर्टी पार्सल हेतु मौके पर आवेदन किया गया जिस पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत प्रदान करके स्वामित्व योजना में प्रॉपर्टी पार्सल जारी कर राहत प्रदान कीजालियां द्वितीय में आयोजित प्रशासन गांव की और अभियान एवं ग्रामीण सेवा शिविर में कल 41प्रकरण प्राप्त हुए जिन्हें मौके पर कार्रवाई कर निस्तारित किया गया ग्रामीणों को मौके पर राहत प्रदान की गई ।
रामगढ़ में कैंप के दौरान प्रार्थी मगना पिता लक्ष्मण गुर्जरलाभार्थी के द्वारा मौके परसहमति बंटवारा हेतु आवेदन किया गया जिस पर प्रशासन द्वारा मौके पर ही कार्यवाही कर मौके पर सहमति बंटवारा प्रस्ताव तैयार परिवादीको राहत प्रदान की इस उपलक्ष में परिवादी ने राज्य सरकार एवं प्रशासन को धन्यवाद दिया।
कैंप में मौके पर अतिरिक्त विकास अधिकारी विजय राम सिंगारिया अमर सिंह मीणा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ने उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन का उद्देश्य इन कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को लाभ पहुंचाकर राहत प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!