E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिरोंज में ग्रामीण समस्या समाधान शिवीर आयोजित

सिरोंज में ग्रामीण समस्या समाधान सिविल आयोजित

संवाददाता संजीव पाराशर अराई

सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर – 2025 के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालय, मंगलवार को सिरोंज में शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में आमजन को मौके पर ही राहत उपलब्ध करवाई जा रही है तथा उनके कार्य हाथों-हाथ निस्तारित किए जा रहे है । शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी अरांई ने आयोजित शिविर में किये जाने वाले कार्यों के संबंध में विभिन्न विभागाध्यक्षो से चर्चा कर शिविर में अधिक से अधिक सभी ग्रामवासियो / किसानों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ से लाभांवित किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा की शिविर का उद्देश्य गांव-गांव में राहत पहुंचाना और समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। शिविर में स्वामित्व कार्ड/पट्टे संबंधी कार्य, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ यूआईडी कार्ड वितरण, पशु स्वास्थ्य जांच, भूमि संबंधी मामले जैसे रास्ते खोलना, आपसी सहमति विभाजन, नाम शुद्विकरण, सीमाज्ञान, फार्मर रजिस्ट्री कार्य, नामान्तरण इत्यादी का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा रही है। एलईडी मोबाईल वैन का भी शिविर में प्रदर्शन कर आमजन को विभिन्न राजकीय योजनओं की जानकारी दी गई एवं सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक फायदा प्राप्त करने की अपील की गई ।
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में उपखण्ड अधिकारी नीतू मीणा, अति. मुख्यकार्यकारी अधिकारी शिवदान सिंह, तहसीलदार प्रेमसुख वैष्णव, सहायक विकास अधिकारी दौलत सिंह , ग्राम पंचायत सिरोंज प्रशासक रामलाल मीणा एवं अन्य विभागों के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

कृषि विभाग
कृषक श्री रामदेव पुत्र लक्ष्मीनारायण जाट निवासी जुगलीपुरा बारानी खेती करते आ रहे थे जहां कृषि विभाग से कृषि पर्यवेक्षक दामोदर नाथ जोगी द्वारा कृषक को वर्षा जल संरक्षण कर सिंचित खेती की सलाह दी गई। कृषक ने विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत खेततलाई हेतु आवेदन किया। ततपश्चात कृषि विभाग से दस्तावेज सत्यापन उपरान्त भौतिक सत्यापन कर प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। जिससे प्रार्थी को सिचिंत फसल पैदावार में सहायता मिली। जिसके लिए प्रार्थी द्वारा राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा चलाई जाने वाली किसान हितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद प्रदान किया।
कृषि विभाग
प्रार्थीगण श्री काननाथ, रतननाथ, श्योजीनाथ, किशननाथ पुत्र रामनाथ जोगी निवासी गेहलपुर द्वारा तारबंदी हेतु आवेदन किया गया । ततपश्चात कृषि विभाग से दस्तावेज सत्यापन उपरान्त भौतिक सत्यापन कर प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। प्रार्थीयों को 400 मीटर तारबन्दी कृषि पर्यवेक्षक दामोदर नाथ को प्रस्तुत किया जिसके पश्चात तारबन्दी की कुल भुगतान राशि 160000रू. जारी की गई। मुख्यमंत्री कृषक साथी तारबन्दी योजना अन्तर्गत राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग के सहयोग से तारबन्दी द्वारा प्राथीर्यों को आवारा पशु एवं नीलगायों से निजात मिली जिससे प्रार्थी को फसल पैदावार में सहायता मिली। जिसके लिए प्रार्थी द्वारा राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा चलाई जाने वाली किसान हितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद प्रदान किया ।
राजस्व विभाग
प्रार्थी जसोदा कंवर राजपुरोहित पत्नि रामसिंह ग्राम डांग ग्राम पंचायत की खातेदारी में यशोदा कंवर पत्नि रामसिंह गलत नाम दर्ज था जिससे प्रार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहा था तथा कोर्ट कचहरी की जानकारी से अनभिज्ञ था ग्रामीण समस्या समाधान शिविर – 2025 में प्रार्थी की खातेदारी भूमि में नाम मौके पर ही सही हो जाने से प्रार्थी की समस्या का समाधान हुआ जिससे प्रार्थी बहुत प्रसन्न हुआ एवं राजस्थान सरकार एवं राजस्व विभाग द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के लिए बहुत आभार व्यक्त किया।
राजस्व विभाग
प्रार्थीगण श्री किशनलाल पुत्र गुमान, जेलाराम प्रजापत पुत्र भोलूराम, प्रधान प्रजापत पुत्र भोलूराम, विष्णु प्रजापत पुत्र भोलूराम, श्रीमती सायर देवी पत्नी गुमान जाति प्रजापत निवासी सिरोंज ने श्रीमान् शिविर प्रभारी, उपखण्ड अधिकारी महोदया के समक्ष उपस्थित होकर अपनी खातेदारी भूमि ग्राम डांग खसरा संख्या 16 का अपने-अपने हिस्से अनुसार बंटवारा करवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कैम्प प्रभारी शिविर स्थल पर ही सम्बन्धित पटवार हल्का को तुरन्त रिपोर्ट करने एवं बंटवारा प्रस्ताव तैयार करने हेतु आदेशित किया। पटवारी / भू.अ.नि. ने प्रार्थीगणों के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर तहसीलदार अरॉई को प्रस्तुत किया, जिसमें तहसीलदार ने कैम्प स्थल पर ही बॅटवारा आदेश जारी कर खातेदारों को राहत पहुॅचाई तथा नामान्तरण एवं तरमीम करने हेतु सम्बन्धित पटवारी हल्का को निर्देशित किया। इसकी जानकारी मिलते ही प्रार्थीगण के चेहरे पर खुशी से खिल उठे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!