E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

लायन्स क्लब श्रीमाधोपुर द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुरी के 95विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर बांटे गए

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ ब्लॉक की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुरी में मंगलवार 23दिसम्बर को लायंस क्लब श्रीमाधोपुर की ओर से 95जरुरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरित किए गए। भामाशाह प्रेरक पुरस्कृत शिक्षक महेंद्र प्रसाद सैनी ने बताया कि इस अवसर पर लायंस क्लब श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष सीताराम सैनी, कोषाध्यक्ष ललित सैनी , सदस्य सागरमल का संस्था प्रधान शिम्भुदयाल यादव , नवरत्न सिंह, श्यामबाबू शर्मा, बनवारी लाल यादव, हरिशंकर यादव द्वारा साफा बंधवाकर स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष सीताराम सैनी द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन के साथ शिक्षा के महत्व एवं भारतीय संस्कृति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ की अनिता मीणा, अर्चना शर्मा,रुमा मीणा, हेमंत बड़बड़वाल,नीतू चेजारा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!