E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

छठी राज्य स्तरीय योगासन जज/रेफरी प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

दैनिक राजस्थान समाचार तरनदीप सिंह ब्यावर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी संदीप जी कासनिया ने ब्यावर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव जसमीत कौर सलूजा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
राजस्थान योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी संदीप जी कासनिया के सानिध्य में छठी राज्य स्तरीय योगासन जज/रेफरी प्रशिक्षण कार्यशाला 21 दिसंबर से 23 दिसंबर को जयपुर के श्री अग्रसेन विकास ट्रस्ट, नंदपुरी (22 गोदाम) में आयोजित की गई, इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी जज /रेफरी को नए सॉफ्टवेयर की तकनीकी के बारे में और कोड ऑफ पॉइंट(cop) के अनुसार सभी इवेंट की माइक्रो मार्किंग के बारे में बताया गया, प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजेंद्र जी कासनिया ,गजराज सिंह जी, अभिषेक जी आदि अनुभवी प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा योगासन के नियम स्कोरिंग सिस्टम रेफरी सिग्नल अनुशासन और निष्पक्ष निर्णय प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के रहने, खाने एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।
राजस्थान योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल प्रशासनिक दृष्टि से अपितु योगासन खेल के स्तर को और अधिक पारदर्शी बनाने में भी उपयोगी होगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!