E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

श्री भौमिया जी महाराज ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन भामाशाहों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया गया

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। गढ़टकनेत -सुरानी सड़क-मार्ग पर स्थित गढ़टकनेत के खेल मैदान में 22दिसम्बर,2025से समस्त ग्राम जनता गढ़टकनेत एवं श्री भौमिया जी महाराज खेल समिति के सौजन्य से चल रही पहली श्री भौमिया जी महाराज ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी क्रिकेट का रौमांच परवान पर रहा।31हजार रुपयों और 15हजार रुपयों के विजेता और उप विजेता नकद पुरस्कारों एवं शानदार ट्रॉफियों वाली इस प्रतियोगिता में दिनों-दिन प्रतिस्पर्धा दिखाई देने लगी है। आज सुबह ओस के कारण मैदान में गीलापन रहा जिसे मशीन से सुखाया गया। प्रातः 8बजे से ही स्थानीय खिलाड़ियों का मैदान पर अभ्यास शुरू हो गया था जिससे कि पिच के मिजाज का पता चल सके। सर्वप्रथम आज मेजबान टीम का सकराय से मुकाबला हुआ जिसमें मेजबान टीम विजयी रही।दूसरा मुकाबला ढ़ाणी रामचन्द्रवाली वर्सेज अमरसर के बीच हुआ जिसमें अमरसर की टीम ने बाजी मारी।तीसरा मुकाबला अजीतगढ़ वर्सेज श्रीश्याम टीम में हुआ जिसमें अजीतगढ़ ने जीत हासिल की। चौथा मुकाबला पीथलपुर वर्सेज जोधपुरिया के बीच हुआ जिसमें जोधपुरिया की टीम विजयी रही। पांचवां मुकाबला अजीतगढ़ वर्सेज जोधपुरिया के बीच हुआ जिसमें जोधपुरिया टीम विजयी रही।आज कुल चार टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिनके बीच 10-10ओवर के पांच जबर्दस्त मुकाबले टेनिस बॉल से खेले गए। आज खेल मैदान पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रतनलाल जांगिड़,समाजसेवी मनीष मीणा,महरिया मेडिसेंटर के डॉ महेश महरिया एवं बीएल सेनेट्री के बनवारीलाल हरितवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया और खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महरिया मेडिसेंटर के डॉ महेश महरिया एवं बीएल सेनेट्री के बनवारीलाल हरितवाल ने 11-11सौ रुपयों की सहयोग राशि देकर आयोजनकर्ताओं के हौंसले बढ़ाने का काम किया। खेल मैदान पर चौथे दिन से दर्शकों की भीड़ बढ़ने की सम्भावना है क्योंकि विद्यार्थियों की शीतकालीन छुट्टियां शुरू हो गई हैं। दर्शकों की हूटिंग एवं तालियों की गड़गड़ाहट का दौर चौथे दिन से बढ़ने लगेगा जो समापन तक बरकरार रहेगा।चौथे दिन गुरुवार को प्रातः काल 9बजे से ओल्ड स्टार क्रिकेट क्लब गढ़टकनेत का मुकाबला ओल्ड स्टार क्रिकेट क्लब सुरानी से होगा जिसमें पुराने धुरंधर दिग्गज खिलाड़ियों का रौमांचक खेल देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!