
बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
विजयनगर। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए, लियो क्लब रॉयल विजयनगर द्वारा लायन्स क्लब इंटरनेशनल के आदरणीय इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए.पी. सिंह जी के जन्मदिवस को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में गरिमामय रूप से मनाया गया। उनके ओजस्वी और प्रेरणादायी नेतृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए क्लब के सदस्यों ने श्री पन्ना गौशाला में भव्य गौ-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ मुख्य अतिथि लायन डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन कविता मिंडा द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट ए.पी. सिंह जी के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला और युवाओं द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर गौशाला में गायों को चारा व गुड़ खिलाकर पुण्य लाभ कमाया गया। गौ-सेवा के पश्चात एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष अमित बडोला ने मुख्य अतिथि कविता मिंडा मंदसौर का स्वागत करते हुए उन्हें माला एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। इस पुनीत कार्य में लायन और लियो परिवार के अनेक सदस्य सम्मिलित हुए, जिनमें लियो डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर लायन अमित लोढ़ा, लियो कन्वीनर अनिल भंडारी,कोषाध्यक्ष लियो अंकित टोडरवाल, प्रांतीय प्रवक्ता पवन बोहरा,, लियो जोन चेयरपर्सन चरित्र नाबेड़ा, सुरेंद्र लोढ़ा , निखिल जैन, विमर्श जैन, दीपक लोढ़ा, वैभव लोढ़ा, सीए शुभम दूनीवाल सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे लायन ए.पी. सिंह जी के मार्गदर्शन में समाज सेवा के नित नए आयाम स्थापित करेंगे।




