E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अग्रवाल महासभा में नियुक्ति पर बिजयनगर में हुआ अर्पित गर्ग का भव्य स्वागत

बिजयनगर।संवाददाता तरनदीप सिंह
श्री अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के कोटा अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश बंसल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री भानू बंसल द्वारा अर्पित गर्ग को पूर्वी राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आज भाजपा मंडल बिजयनगर की ओर से महावीर बाजार, पिपली चौराहा पर उनका माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अर्पित गर्ग के नेतृत्व में अग्रवाल समाज की सामाजिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा समाज संगठित होकर आगे बढ़ेगा।
वहीं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्पित गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास एवं समाज की एकता को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
स्वागत समारोह में समाजजन एवं भाजपा मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी, सतीश ओझा, अशोक अग्रवाल, अभिषेक रांका, ज्ञानचंद प्रजापत, रामलाल जागिड़, नगर पालिका पार्षद मनीष वैष्णव, महावीर प्रसाद तायल, खेमराज गुर्जर, मोहित गोखरू, लोकेश पिपाड़ा, अनिल रामनानी, भंवर सिंह राठौड़, हरिश तोलंबिया, राहुल अग्रवाल, गौतम चंद सुराणा, दीपक प्रजापत एवं जानकी लाल सिंधी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!