E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मेरिट व बोनस आधारित भर्ती की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को खून से लिखें पोस्ट कार्ड

आसींद संवाददाता विजयपाल सिंह राठौड़
भीलवाड़ा आसींद
आगामी मेरिट एवं बोनस अंक आधारित नियमित भर्ती विज्ञापन शीघ्र जारी करवाने की मांग को लेकर. संविदा/निविदा नर्सेज एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर जयपुर के नाम अपने खून से लिखें पोस्ट कार्ड भेजे एवं अनुशासित तरीके से सरकार का ध्यान आकर्षित किया। चिकित्सा विभाग में कार्यरत चिकित्सा कर्मी अपने खून से पत्र लिखकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाह रहे हैं ।
जिला अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि और इसका उद्देश्य केवल योग्य अभ्यर्थियों के हित में मेरिट व बोनस अंक आधारित भर्ती विज्ञापन को शीघ्र जारी करवाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए नियमित भर्ती आवश्यक है सभी साथियों ने एकजुट होकर अनुशासन के साथ यह संदेश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब से सेवाओं पर असर पड़ता है। नर्सिंग ऑफिसर भूपेंद्र शर्मा , नितेश गुर्जर संदीप सेन रघुवीर खटीक व सुमन साहू नर्सिंग कर्मियों ने मिलकर सरकार से सकारात्मक निर्णय लेकर जल्द विज्ञापन जारी करने का आग्रह किया।
स्वास्थ्यकर्मियों ने स्पष्ट किया कि उनका यह प्रयास जनहित और सेवा-भावना से प्रेरित है तथा वे आशा करते हैं कि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र संवेदनशील निर्णय लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!