E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

2 वर्ष मे किये गये विकास कार्य को आमजन तक पहुंचाने के लिये मोबाइल वेन का प्रबंध किया गया

दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना)केकड़ी भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राज्य सरकार द्वारा 2 वर्ष मे किये गये विकास कार्य को आमजन तक पहुंचाने के लिये मोबाइल वेन का प्रबंध किया गया है उसकी शुरुआत नगर पालिका से सुबह 7:45 बजे की गयी जो वेन राजस्थान सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियां को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी उक्त वेन को समय प्रात 7.45 पर नगर पालिका से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी केंद्र प्रसाद शर्मा, अभियंता घासीलाल गुर्जर विधानसभा संयोजक सत्यनारायण चौधरी भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष धनराज कच्छावा धनराज चौधरी भेरूलाल साहू जिला संयोजक रोहित जांगिड़ महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी मनोज कुमावत पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी धनराज नायक विनोद विजय अमन चौधरी महेंद्र जिनगर सहित अनेक नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त वेन मे एक सुझाव पेटीका भी रखी हुवी है जिसमें आम जनता से केकड़ी नगर के विकास के लिए सुझाव मांगे गये है उक्त वेन 8 से 9 बजे सरसड़ी गेट 9से 10 सब्जी मंडी 10 से 11 घंटा घर,11.30से 12.30 धान मंडी 12.45 से 01.45 तेलियान मंदिर,01.50 से 2.50 रोडवेज बस स्टैंड, 3से 4 बजे शनि महाराज मंदिर,4 से 5 राम द्वार अजमेर रोड, 5. 15 से 6.15 बजे चौपाटी पटेल मैदान के पास, 6.30 से 7.30 खाटू श्याम मंदिर जयपुर रोड पर पिछले 2 वर्ष मे राजस्थान सरकार द्वारा किए गए कार्य को आमजन तक पहुंचने का कार्य करेंगी ओर आमजन के सुझाव भी लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!