
दैनिक राजसस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ की बागवाली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के जरुरतमंद 15विद्यार्थियों को गर्म स्वेटरें बांटकर भामाशाह नेहा जांगिड़ पुत्री मदनलाल जांगिड़ ने नन्हें-मुन्हें बालक-बालिकाओं को इस भीषण सर्दी के मौसम में ठंड से बचाने एवं कड़कड़ाती ठंड से निजात दिलाने का संवेदनशील प्रयास किया जिससे विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कराहट देखने को मिली। भामाशाह द्वारा गर्म स्वेटरों का वितरण समारोह शुक्रवार को प्रधानाध्यापक सरिता सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें अध्यापिका रजनी सौंकरिया, अध्यापिका मंजु यादव, अध्यापिका ज्योति मीणा, अध्यापिका मंजू शर्मा, अध्यापक रामकरण गुर्जर समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधन ने भामाशाह नेहा जांगिड़ का यथोचित स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया तथा सभी ने इस नेक कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।




