E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

प्रजापति–कुम्हार समाज बिजयनगर ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, याँदे माता जन्म जयंती पर राजकीय अवकाश की मांग

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता तरनदीप सिंह प्रजापति–कुम्हार समाज आम चौखला बिजयनगर की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य आगामी 20 जनवरी को प्रजापति–कुम्हार समाज की कुलदेवी श्री श्री याँदे माता की जन्म जयंती को राजकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग करना रहा।
समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि याँदे माता जन्म जयंती प्रजापति समाज की आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन समाजजन विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, ऐसे में राजकीय अवकाश घोषित होने से समाज को सम्मान मिलेगा तथा श्रद्धालुजन पूर्ण रूप से कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
इस अवसर पर प्रजापति समाज बिजयनगर अध्यक्ष कमलेश प्रजापत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रामलाल कपूरपुरा, ज्ञानचंद प्रजापत, लालचंद किरोड़ीवाल, एडवोकेट मुकेश प्रजापत, माधु जी, भैरुजी, हंसराज जी, सुरेश जी बेहरा, लक्ष्मण छोडावड़, शंकरलाल बेहरा, हरीश सारड़ीवाल, मुकेश जी प्रजापत, मदन प्रजापत, अक्की प्रजापत, महेंद्र घोडेला, अक्षय प्रजापत, आशीष प्रजापत, सुरेश प्रजापत, सचिन प्रजापत, महेंद्र प्रजापत सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।
समाजजनों ने सरकार से इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!