E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी। अलवर अमूल्य भारत फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट अलवर की ओर से 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। संस्था के प्रतिनिधि देवराज शर्मा ने मिडिया कर्मी नागपाल शर्मा माचाड़ी को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की जाएगी।
इस अवसर पर संस्था द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता तथा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं विचारों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण एवं स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा प्रदान करना है।
सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। यह संपूर्ण आयोजन संस्था के संरक्षक व भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा अभय समाज अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!