
शिखरानी संवाददाता तरनदीप सिंह
अमावस्या के पावन अवसर पर ग्राम शिखरानी स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर में सेवा और समर्पण की सुंदर मिसाल देखने को मिली। शिखरानी–बिजयनगर निवासी रूपचंद लुणावत, मनीष लुणावत एवं राकेश लुणावत की ओर से 800 बच्चों को भोजन प्रसादी करवाने का भव्य आयोजन किया गया।
इस सेवा आयोजन में बच्चों ने श्रद्धा भाव के साथ प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री सांवरिया सेठ मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों ने लुणावत परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनकी सामाजिक एवं धार्मिक भावना की सराहना की।
ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।




